LIVE UPDATE
ऑटोमोबाइलभारत

Ola-Uber की मनमानी खत्म! भारत टैक्सी सर्विस (BTS) की धमाकेदार एंट्री, मात्र ₹30 में करें 4km का सफर

Bharat Taxi Service (BTS) Launch: Ola-Uber की मनमानी खत्म! भारत टैक्सी सर्विस (BTS) की धमाकेदार एंट्री, मात्र ₹30 में करें 4km का सफर, नए साल के मौके पर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में रहने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। कैब एग्रीगेटर मार्केट में ‘भारत टैक्सी सर्विस’ (BTS) ने कदम रख दिया है, जो ओला (Ola) और उबर (Uber) जैसी दिग्गज कंपनियों को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद किफायती किराया और ड्राइवरों के लिए ‘जीरो कमीशन’ मॉडल है।

ओला और उबर के मुकाबले आधा किराया: 4 किमी के लिए सिर्फ ₹30

जहाँ ओला और उबर जैसी कंपनियां 4 किलोमीटर की छोटी दूरी के लिए 60 से 90 रुपये तक वसूलती हैं, वहीं भारत टैक्सी सर्विस (BTS) ने अपनी प्राइस लिस्ट से सबको चौंका दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
  • फिक्स्ड किराया: BTS मात्र 30 रुपये में 4 किलोमीटर तक की राइड दे रहा है।

  • नो सर्च चार्ज: सबसे राहत की बात यह है कि खराब मौसम, ट्रैफिक या पीक आवर्स के दौरान आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क (Surge Pricing) नहीं लिया जाएगा। बुकिंग के समय जो किराया दिखेगा, वही फाइनल होगा।

ड्राइवरों के लिए ‘जीरो कमीशन’ और सरकारी सब्सिडी का लाभ

Bharat Taxi Service (BTS) Launch: BTS केवल यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि टैक्सी चालकों के लिए भी क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। यह सेवा ‘सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड’ द्वारा संचालित की जा रही है।

  • कमीशन से आजादी: अन्य कंपनियों के विपरीत, BTS ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लेगी।

  • सब्सिडी मॉडल: सरकार समर्थित होने के कारण, चालकों को उनकी मेहनत का पूरा फल देने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

  • मालिकाना हक: इस स्वदेशी पहल का उद्देश्य टैक्सी चालकों को केवल कर्मचारी न बनाकर उन्हें मालिकाना हक और आर्थिक स्थिरता देना है।

सहकारिता की तर्ज पर ‘स्वदेशी’ टैक्सी सेवा

Bharat Taxi Service (BTS) Launch: भारत टैक्सी सर्विस पूरी तरह से ‘को-ऑपरेटिव’ (सहकारिता) मॉडल पर आधारित है। इसका लक्ष्य विदेशी कंपनियों के प्रभुत्व को कम करना और भारतीय चालकों व यात्रियों के हितों की रक्षा करना है। बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, जहाँ यात्री बुकिंग शुरू करने से पहले ही अपना कुल किराया देख सकेंगे।

एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध

Bharat Taxi Service (BTS) Launch: तकनीकी रूप से भी BTS किसी से पीछे नहीं है। इस ऐप को Android (Google Play Store) और iOS (Apple App Store) दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के कारण इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है।

क्या ओला-उबर की मनमानी पर लगेगा ब्रेक?

Bharat Taxi Service (BTS) Launch: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत टैक्सी सर्विस के आने से कैब सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जीरो कमीशन और फिक्स्ड प्राइसिंग की वजह से ओला और उबर को भी अपनी नीतियों और किराए में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 1 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में यह सेवा सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE