LIVE UPDATE
कोंडागांवहमर छत्तीसगढ़

शौचालय गंदा देख भड़के टीचर ने 25 छात्राओं के हाथों में डाला खौलता तेल, हेडमास्टर समेत 3 टीचर सस्पेंड

NCG NEWS DESK Kondagaon ; –

 स्कूल के टॉयलेट के बाहर गंदगी मिलने पर 25 छात्राओं के हाथ गर्म तेल से जला दिये गए। वहीं मामला सामने आने के बाद हेडमास्टर समेत 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं एक सफाईकर्मी भी बर्खास्त हो गया। पूरा मामला माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया रहा है कि शुक्रवार को लंच टाइम में शिक्षक बाहर गए थे। जब लौटे तो देखा कि टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच कर दिया है। आरोप है कि इसके बाद 25 छात्राओं के हाथों पर गर्म तेल डालने का आदेश दे दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को एक-दूसरे पर गर्म तेल डालने के लिए मजबूर किया। वहां मिड-डे-मील का भोजन पकाने के लिए तेल चढ़ाया गया था, उसी को छात्राओं पर डाला। वहीं वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान लिया है।

शिक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की और स्कूल भेजा। टीम ने जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को सौंप दिया है। जांच में हेडमास्टर और दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। घटना के समय तीनों स्कूल से गैरहाजिर पाए गए। लापरवाही के लिए हेडमास्टर जोहर मरकाम, टीचर मिताली वर्मा और पूनम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE