
रायपुर/बिलासपुर: EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, रायपुर से लेकर बिलासपुर तक 20 ठिकानों पर EOW और ACB की रेड. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की जांच एजेंसियों ने अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। आबकारी (शराब) और डीएमएफ (DMF) घोटाले से जुड़े मामलों में आज तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की संयुक्त टीमों ने प्रदेश भर में एक साथ धावा बोला। यह छापेमारी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर समेत कुल 20 ठिकानों पर चल रही है।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक अधिकारियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के दायरे में पूर्व अधिकारी, उनके रिश्तेदार और बड़े सप्लायर शामिल हैं।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
बिलासपुर: शराब घोटाले के आरोपी के रिश्तेदार पर शिकंजा
डीएमएफ और शराब घोटाले की जांच की आंच अब आरोपियों के रिश्तेदारों तक पहुंच गई है। बिलासपुर में टीम ने शराब घोटाले के चर्चित आरोपी अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के निवास पर दबिश दी। यहां टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है और वित्तीय लेन-देन का ब्योरा जुटा रही है।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
दुर्ग-भिलाई: पूर्व आबकारी आयुक्त के घर छापा

दुर्ग जिले में भी हाई-प्रोफाइल छापेमारी हुई है। भिलाई में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर EOW-ACB की टीम पहुंची है। इसके अलावा, धमतरी की पूर्व विधायक जया बेन दोषी के पोते केतन दोषी के घर भी टीम ने दस्तक दी है। केतन दोषी का निवास दुर्ग के महालक्ष्मी ग्रीन्स में है, जहां जांच जारी है।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
रायपुर और अंबिकापुर में सप्लायर्स रडार पर
राजधानी रायपुर में भी टीम सक्रिय नजर आई। यहां लॉ-विस्टा कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी और सप्लायर हरपाल अरोरा के घर टीम ने दबिश दी।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
वहीं, सरगुजा (अंबिकापुर) में भी दो जगहों पर कार्रवाई चल रही है:
पशु चिकित्सक: टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद के ठिकानों पर रेड की है।
सप्लायर: अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के घर भी जांच की जा रही है। यहां टीम विभागीय रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
कोंडागांव: दुकान का ताला खुलवाकर की गई जांच
बस्तर संभाग के कोंडागांव में भी डीएमएफ घोटाले को लेकर कार्रवाई हुई। यहां व्यवसायी कोणार्क जैन के घर और अन्य प्रतिष्ठानों पर तड़के ही टीम पहुंच गई। जांच के दौरान एसीबी ने व्यवसायी की बंद दुकान का ताला खुलवाया और अंदर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर 1 बजे तक जांच पूरी कर टीम वापस लौट गई।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
क्या है मामला?
प्रदेश में पिछली सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाले और जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) में हुई अनियमितताओं को लेकर वर्तमान सरकार सख्त है। EOW और ACB लगातार इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही हैं। आज की यह कार्रवाई उसी जांच कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें पैसों के लेन-देन और बेनामी संपत्तियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।EOW-ACB Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार



















