LIVE UPDATE
भारत

पूर्व कांग्रेसी विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR

NCG NEWS DESK लुधियाना: हलका कोटभाई से पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रीतम सिंह सहित छह आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामले दर्ज किया गया है। प्रीतम सिंह ने चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लिए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने उक्त केस शिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। शिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके चाचा निर्मल सिंह भंगू चिटफंड घोटाले में पहले तिहाड़ जेल और अब बठिंडा जेल में बंद है। उनकी जमानत करवाने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पैठ है, वह उन्हे पैसे दे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। आरोपियों ने पांच करोड़ रुपए मांगे थे। जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपए पहले दे दिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने थे। लेकिन, आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उनका कॉल उठाना बंद कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसके बाद उनसे सीपी मनदीप सिंह को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पाए गए कोटभाई के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE