LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़अपराध

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो लाहन जब्त

पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान

सारंगढ़-बिलाईगढ़: आगामी नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए, जिले में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। कलेक्टर धर्मेश साहू और सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के निर्देश पर आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने ग्राम चारपाली खपरखोल के जंगलों में छापा मारकर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब और 3600 किलो महुआ लाहन जब्त किया। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो लाहन जब्त

जंगल में बन रही थी अवैध शराब, 4 ठिकानों पर छापा

आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि चारपाली खपरखोल के पहाड़ी क्षेत्र में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जा रही थी, जिसे आसपास के गांवों में सप्लाई किया जा रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद, टीम ने लगभग 5-6 किलोमीटर पैदल चलकर जंगल में शराब निर्माण के ठिकानों को खोजा और कार्रवाई की। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो लाहन जब्त

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छापेमारी में मिले सबूत:

3 शराब भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण
300 लीटर कच्ची महुआ शराब (6 पॉलिथीन झिल्लियों में भरी 50-50 लीटर की मात्रा)
3600 किलो महुआ लाहन (120 बोरियों में 30-30 किलो लाहन)

आरोपियों की तलाश जारी, कानूनी कार्रवाई शुरू

जब्त महुआ शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो लाहन जब्त

कौन-कौन रहा शामिल?

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर और सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो लाहन जब्त

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE