LIVE UPDATE
अपराधमहाराष्ट्र

फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 36 युवाओं से 2.88 करोड़ की ठगी

मुंबई EOW ने किया बड़े रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी नीलेश राठौड़ खुद को SSC का उप सचिव बताकर करता था फर्जी भर्तियां

मुंबई। फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 36 युवाओं से 2.88 करोड़ की ठगी. सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले एक फर्जी IAS अधिकारी को मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोलापुर जिले के बार्शी निवासी नीलेश राठौड़ (35) के रूप में हुई है, जिसने खुद को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) में उप सचिव बताकर 36 से अधिक युवाओं से लगभग 2.88 करोड़ रुपये हड़प लिए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आयकर विभाग में निरीक्षक (Inspector) और सहायक (Assistant) पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले। इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब नवी मुंबई निवासी संतोष खरपुड़े नामक व्यक्ति ने सहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

खरपुड़े के अनुसार, आरोपी ने मई 2023 में अंधेरी ईस्ट के एक होटल में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया था, जिसमें कई उम्मीदवारों से 4 से 6 लाख रुपये तक लिए गए। इतना ही नहीं, राठौड़ ने भर्ती प्रक्रिया को असली दिखाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र, नकली मेडिकल जांच, और जाली पुलिस वेरिफिकेशन दस्तावेज भी तैयार करवाए।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

कुछ महीनों बाद जब उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने आयकर विभाग से संपर्क किया। तब खुलासा हुआ कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया हुई ही नहीं थी। जब पीड़ितों ने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की, तो उसने शुरुआत में आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन और मैसेज से संपर्क तोड़ लिया।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

इसके बाद मामला सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318, 319, 336, 338 और 340 के तहत मामला दर्ज किया है।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की EOW टीम ने नीलेश राठौड़ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस ठगी रैकेट में और लोग भी शामिल हैं।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

EOW अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने यह भी दावा किया था कि वह दिल्ली में अपने संपर्कों के जरिए भारतीय सेना और अन्य सरकारी विभागों में भी नौकरी दिलवा सकता है। पुलिस अब उसके बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE