भारत
पिता ने तीन बेटियों का काटा गला; फिर कर ली खुदकुशी

NCG NEWS DESK तिरुवनंतपुरम : केरल के कोट्टायम जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों का गला काटने के तुरंत बाद खुद को फांसी लगा ली। रामपुरम के रहने वाले जोस ने पहले अपनी सात, 10 और 13 साल की तीन लड़कियों का गला काटा और उसके तुरंत बाद अपने घर में फांसी लगा ली।
घटना तब सामने आई जब सोमवार को उनमें से एक लड़की ने अपने दादा-दादी को जगाया जो पड़ोस में रहते थे। जब स्थानीय लोग जोस के घर पहुंचे, तो उसने फांसी लगा ली थी। जोस की तीनों बेटियों को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उन तीनों का इलाज चल रहा है। सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
स्थानीय लोगों का कहना है कि जोस की पत्नी अपने पति और तीन बेटियों को छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









