बदमाशों में वर्दी का खौफ खत्म, देर रात स्कूटी में लगाई आग

NCG NEWS DESK Korba:
बदमाशों में वर्दी का खौफ खत्म होते नजर आ रहा हैं। देर रात खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुनसान सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को कुछ बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। सड़क पर आते-जाते लोगों को देखते ही असामाजिक तत्व मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। स्कूटी को जलते हुए देख लोगों ने आनन-फानन में रेत और गड्ढे में भरे पानी से आग बुझाने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव, सामने सामने की जंग जारी
लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई। स्कूटी चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए बदमाशों ने उसमें आग लगा दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी के दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं थे, जिससे वाहन मालिक का पता लगाया जा सके। पुलिस चोरी के एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकी ये पता चल सके कि स्कूटी को पार्क किसने किया था।



















