LIVE UPDATE
भारत

धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक में भीषण भिड़ंत, पांच लोगों की मौत- 11 की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK तिरुपति : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या और चित्तूर जिलों में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। अन्नामय्या जिले के मातमपल्ले गांव के पास एक तूफान व्हीकल और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कर्नाटक के बेलगावी जिले के भक्तों का एक समूह तिरुमाला मंदिर में दर्शन के बाद घर लौट रहा था।

मृतकों की पहचान शोभा (36), अंबिका (14), ड्राइवर हनुमंत (45), मनंदा (35) और हनुमंत (38) के रूप में हुई। हादसे में 11 अन्य लोग भी घायल हो गये। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, चित्तूर जिले में एक अन्य दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना थावनमपल्ले मंडल में तेलगुंडलापल्ली के पास उस समय हुई जब एक एम्बुलेंस सड़क पर खड़ी एक दूध वैन से टकरा गई। एम्बुलेंस मरीज को लेकर बेंगलुरु से तिरुपति के रिम्स अस्पताल जा रही थी। एम्बुलेंस में मौजूद तीन अन्य लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतक ओडिशा के मूल निवासी था। इस हादसे में मरीज उमेश चंद्र साहू (46) की भी मौत हो गई। अन्य मृतकों की पहचान त्रिलोकचंद नाइक (63), रश्मिता साहू (45) और विजया नाइक (56) के रूप में हुई।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE