भारत
देर रात पांच मंजिला इमारत में लगी आग

NCG NEWS DESK Mumbai:
मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत के भूमिगत तल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी के एसईईपीजेड में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इमारत में देर रात करीब 12.15 बजे लगी आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
BJP ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का ‘रावण’, एक्स पर जारी किया पोस्टर
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि धुएं के कारण इमारत की दूसरी मंजिल पर दो सुरक्षाकर्मी फंसे हुए थे, लेकिन दमकल विभाग के कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर उन्हें सुरक्षित निकाल लिया. अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंच चुके हैं और आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.



















