अयोध्या से आई रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर लें दर्शन

NCG NEWS DESK Ayodhya :-
रामलला के चेहरे वाली एक संपूर्ण तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला की पूरी छवि स्पष्ट नजर आ रही है। यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है। हालांकि बृहस्पतिवार को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया उस वक्त उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढंका हुआ था। 22 जनवरी को होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी।
दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है वह इस मूर्ति के निर्माण के दौरान की संपूर्ण तस्वीर है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति को मैसूर (कर्नाटक)के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई। 51 इंच की रामलला की मूर्ति को बुधवार की रात मंदिर में लाया गया था। भगवान राम की मूर्ति को पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया।
आज सुबह नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट किया गया। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए हर जरूरी अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े :-
- जमीन घोटाले में CM हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची ED के अफसरों की टीम, पूछताछ शुरु,
- यह देश की सबसे पुरानी ट्रेन है, आज भी करती है यह 1900 किलोमीटर की यात्रा
- कहां हैं रामलला के लाड़ले लव और कुश? 1 ने की 2 शादियां, तो दूसरे ने…,जानिए विस्तार से…
- अनाथालय में बच्चियों के साथ बर्बरता की हदें पार, ‘कपड़े उतरवाए, उल्टा लटकाकर गर्म ..



















