LIVE UPDATE
सौंदर्य

डल चेहरे के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

NCG NEWS DESK: बदलते मौसम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड ने अपना आतंक मचा रखा है। इन बुखारों की वजह से लोगों का हाल काफी बेहाल हो गया है। बहुत से लोगों के चेहरे पर दवाईयों की वजह से पिंपल्स होने लगे हैं तो कईयों का चेहरा काफी डल हो गया है।ऐसे में लोग घर से बाहर जाने से कतराने लगते हैं। इसी परेशानी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपना निखरता हुआ चेहरा वापस पा सकते हैं।

नीम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अगर दवाईयां खाने की वजह से आपके चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स निकल रहे हैं तो नीम आपके लिए रामबाण है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी से हल्दी मिलानी है। इस पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद सादे पानी से चेहरा धो दें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।

टमाटर

स्किन का ग्लो वापस पाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर को मैश करके उसमें थोड़ी सी चीनी या फिर शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे आप स्क्रब भी कर सकते हैं।

तुलसी

पूजा के साथ-साथ तुलसी का इस्तेमाल आप चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए भी कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों को पीस कर आप चेहरे पर लगा सकते हैं।

चंदन

अगर आपका चेहरा बुखार की वजह से काफी डल हो गया है तो चंदन को घिसें और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। इस पैक को सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

शहद

शहद में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक हैं। अगर आप एक चम्मच शहद से अपने चेहरे पर मसाज करेंगे तो आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपका चेहरा खिल उठेगा।

एलोवेरा

नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल करने पर आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एलोवेरा की पत्ती का जेल निकालकर चेहरे पर लगाना है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE