LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात नियम तोड़ने पर अब GPS Map कैमरा से कटेगा चालान फोटो प्रूफ के साथ WhatsApp से भेजा जाएगा नोटिस

NCG NEWS DESK DURG :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग रामगोपाल गर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी प्रकार कुछ ऐसे वाहन चालक जो नियमों के जानकार होकर भी जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है उनके उपर कार्यवाही करने के दिये निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्तमान में मैनवली चालान बनाया जाता रहा है एवं अब यातायात पुलिस दुर्ग आधुनिकरण का उपयोग करते हुए जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग चालान के लिए करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, मोडिफाईड सायलेंसर, गलत नंबर प्लेट, माल वाहक में सवारी ले जाना ऐसे वाहन चालको का जीपीएस मैप कैमरा के माध्यम से फोटो खीचकर वाहन मालिक को नोटिस जारी किया जावेगा जिसे तीन दिवस के भीतर वाहन मालिक को नेहरू नगर यातायात मुख्यालय आकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रख कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। जीपीएस मैप कैमरा से कार्यवाही करने मे निम्नलिखित लाभ हैः-

  • जीपीएस कैमरा से फोटो लेने पर फोटो में लोकेशन, दिनांक, समय, वाहन नंबर एवं वाहन चालक द्वारा कौन से यातायात नियम का उल्लंघन किया है क्लीयर हो जाता है।
  • वाहन चालक को कार्यवाही स्थल पर ज्यादा देर रोकने की आवश्यकता नहीं पडती।
  • वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर घर नोटिस भेजा जाता है।
  • कार्यवाही के दौरान वाहन मालिक मुकर नहीं सकता।
  • जीपीएस मैप कैमरा के उपयोग से कार्यवाही स्थल पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं पारर्दिर्शता बने रहेगी।
  • पुलिस के सभी स्टाफ़ निरीक्षक से आरक्षक तक सभी उपयोग कर सकते है

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE