NCG NEWS DESK New Delhi :-
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है। पार्टी के कई बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी छोड़ने वालों में अब एक और नेता का नाम शामिल हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को त्यागपत्र लिखकर पार्टी से अलविदा लिया। चुनाव से कुछ दिन पहले ही दिनेश अग्रवाल का पार्टी छोड़ना बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि अग्रवाल हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। माना जा रहा है कि, वह जल्द ही बीजेपी का दामन थामेंगे।
दिनेश अग्रवाल का नाम कांग्रेस के उन नेताओं की लिस्ट में शामिल था, जो पार्टी की विचारधाराओं से बखूबी मेल खाती थी। वो तीन बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की एनडी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।
बता दें कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें दिनेश का भी नाम शामिल था। लिस्ट में उनके नाम का शामिल होने ये दर्शाता है कि पार्टी उनको लेकर बहुत पॉजिटिव थी। लेकिन, एकाएक पार्टी से इस्तीफा देने पर खुद पार्टी के कुछ नेता भी हैरानी में है।
ये भी पढ़े :-