LIVE UPDATE
भारतराजनीति

पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव हुए घायल, अस्पताल में कराया गया एडमिट

NCG NEWS DESK Hyderabad :-

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर घायल हो गए हैं। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह बीती रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे, जिसकी वजह से उनको चोट लग गई थी। बता दें कि गुरुवार 7 दिसंबर को रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पिछले दिनों तेलंगाना के आए चुनावी नतीजों में केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने बीआरएस को शिकस्त देते हुए राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से 64 सीटें जीत लीं, जबकि बीआरएस को महज 39 सीटें ही मिलीं। कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में केसीआर के दस साल के शासन को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री सहित 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दो महिला विधायक भी शामिल हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में एन उत्तम कुमार रेड्डी, सी दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, थुम्माला नागेश्वर राव सहित अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE