LIVE UPDATE
रायपुर

पूर्व विधायक रंजना का प्रियंका गांधी से सवाल, ‘दलितों, पिछड़े वर्ग के लोगों से इतनी नफरत क्यों है?

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है। प्रथम चरण के चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। इस बीच बीजेपी प्रियंका के दौरे पर हमला बोल रहीं हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने प्रियंका गांधी पर कई सवाल दागे। उन्होंने प्रियंका पर दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों से नफरत करने का आरोप लगाया। साथ ही अर्चना गौतम से छेड़छाड़ मामले में चुप्पी पर जवाब मांगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रंजना का प्रियंका से सवाल

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा, “प्रियंका गांधी आज आप छत्तीसगढ़ में महिला उत्थान, महिला प्रगति, महिला स्वाभिभान की बड़ी-बड़ी बाते करेंगी। उससे पहले ये बताएं कि आपके सचिव पर कांग्रेस की ही दलित नेता, अभिनेत्री अर्चना गौतम ने संगीन आरोप लगाए थे। एससी-एसटी एक्ट में केस भी दर्ज किया था। वारदात रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। ऐसा क्यों कराया आपने प्रियंका जी? दलितों, पिछड़े वर्ग के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपको और आपके खानदान को? कई बार पूछ चुके है जवाब क्यों नहीं देती?”

रंजना साहू ने कहा, कांग्रेस की भूपेश सरकार में महिलाओं के अत्याचार के मामले में छत्तीसगढ़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। उनके साथ बलात्कार और आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती थी। इसके लिए आज तक प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल से क्यों नहीं पूछा। महिलाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रियंका गांधी महिलाओं के उत्थान के लिए घडि़याली आंसू बहाती है। लेकिन जब उनके ही पीए ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था तो छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में इसकी गूंज सुनाई थी। थोड़ी भी महिलाओं के प्रति हमदर्दी होती तो वे इस पर बड़ी कार्रवाई कर सकती थी। लेकिन क्या करें कैसे अपने पाले हुए नेताओं को नसीहत देतीं क्योंकि प्रियंका एक तानाशाही प्रवृत्ति की ठहरी। यही कारण है कि महिलाओं पर अत्याचार होने के बावजूद भूपेश बघेल को कभी कुछ नहीं कहा।

रंजना साहू ने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस के झूठे न्याय पत्र के जरिए महिलाओं और हर वर्ग को झांसा देने के लिए आ रही है। प्रियंका जी कहां थी, जब निराश्रित महिलों को कांग्रेस अपने वादे के अनुरूप महज 500 रुपए नहीं दे पाई। क्या उनका फर्ज नहीं था कि वे भूपेश बघेल से इसे लागू करवाती। 18 लाख गरीबों के आवास नहीं मिलने पर भूपेश बघेल के सरकार में टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया था, उस वक्त वो क्या सो रही थीं, या विदेशों में सैर सपाटे में व्यस्त थीं। गरीबी का दर्द ये गांधी परिवार के लोग क्या जानेंगे, उन्हें सिर्फ अपने लुटेरे मुख्यमंत्री भूपेश के जरिए अपनी तिजोरी भरनी थी।

इसलिए प्रियंका गांधी को बिना आवास के ही अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजारने वाली गरीब महिलाओं की सुध नहीं आई। प्रियंका गांधी और कांग्रेस ने महिलाओं के सिर्फ धोखा ही किया है। मां गंगा की सौगंध खाने वाली कांग्रेस ने शराबबंदी नहीं महिलाओं को ठगा है। ऐसे में अब जनता को कांग्रेस के झूठे और भ्रष्टाचार रूपी फेरब से नफरत हो गई। इस बार कांग्रेस के नेताओं की हिम्मत नहीं है कि भूपेश की करतूतों की वजह से जनता के बीच जा सके। इसलिए कांग्रेस के नेताओं को भी पता है कि मोदी की गारंटी पर ही जनता को भरोसा और विश्वास है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE