
Raipur Crime News: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई
रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई लूट और हत्या की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना हमिंग संजीवा बिल्डिंग के सामने कचना से सड्डू जाने वाले मेन रोड पर रात लगभग 10 बजे हुई थी। रायपुर में लूट और हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार
कैसे हुआ विवाद और हत्या?
प्राथी रोहित धीवर अपने दोस्त ओगेन्द्र साहू और शानू धीवर के साथ लूट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान प्रीतम साहू और ओमप्रकाश यादव दोपहिया वाहन से वहां पहुंचे। लुटेरों ने उनकी गाड़ी रोककर मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे विवाद बढ़ गया।
इस दौरान ओगेन्द्र साहू ने अपने पास रखा चाकू निकालकर प्रीतम साहू के सीने में टिका दिया। आत्मरक्षा में प्रीतम साहू ने चाकू छीनकर ओगेन्द्र साहू के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रायपुर में लूट और हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी
घटना के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। रायपुर में लूट और हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी और उनके अपराध
अपराध क्रमांक 66/25 (धारा 296, 115(2), 109, 3(5), 103(1) बी.एन.एस.)
? प्रीतम साहू (32) – निवासी सत्यम नगर, कचना
? ओमप्रकाश यादव उर्फ राजू (26) – निवासी सत्यम नगर, कचना
अपराध क्रमांक 67/25 (धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस.)
? रोहित धीवर उर्फ डोकरा (24) – निवासी मण्डलपारा, कचना
? शानू कुमार धीवर (18) – निवासी लीला चौक, कचना
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार साहू, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, आर. प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, दिलीप जांगड़े और देवेन्द्र ध्रुव की अहम भूमिका रही। रायपुर में लूट और हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार



















