छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

रायपुर- छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में चार नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। ये विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए केंद्रीय विद्यालयों से छत्तीसगढ़ के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय विद्यालय अपनी अभिनव शिक्षण पद्धति और आधुनिक अधोसंरचना के लिए प्रसिद्ध हैं। इन विद्यालयों से राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के चार विद्यालय भी शामिल हैं, जो राज्य के शिक्षा विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव
कहां-कहां खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय?
- मुंगेली
- सूरजपुर
- बेमेतरा
- हसौद (जांजगीर-चांपा)



















