LIVE UPDATE
भारत

सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, आरोपी ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

NCG NEWS DESK Rishikesh :-

सोशल मीडिया में एक युवक के साथ दोस्ती करने के बाद नाबालिग लड़की के होश उड़ गए। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका रेप कर डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आरोपी के चंगुल से किशोरी को छुड़ाकर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पेशी के बाद आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में थाना चौक बाजार से लापता होने की शिकायत दी थी।

इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को अगवा करने के आरोपी राहुल पुत्र रमेश खत्री निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी को भानियावाला फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया।

निशानदेही पर नाबालिग को भी बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में धाराओं को बढ़ाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में किशोरी का शादी के बहाने अपहरण करने की बात कही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE