
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिहार निवासी युवक को देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिले के रहने वाले राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो फ्री फायर गेम के दौरान कोरबा की एक युवती से दोस्ती होने के बाद उससे मिलने यहां आया था।
हथियार के साथ घूमते युवक की सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पथरीपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस बरामद हुए।बिहार का बदमाश कोरबा में कट्टा और 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह श्रीराम डोमेट्री होटल के कमरा नंबर 103 में रुका हुआ था और पिछले छह दिनों से वहीं ठहरा था।बिहार का बदमाश कोरबा में कट्टा और 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार
ऑनलाइन गेम से शुरू हुई दोस्ती बनी मुलाकात की वजह
राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कोरबा की एक युवती से ऑनलाइन गेम फ्री फायर के माध्यम से हुई थी। लगातार बातचीत के बाद दोनों करीब आए और युवक युवती से मिलने कोरबा पहुंच गया। युवती भी कई बार होटल में उससे मिलने आती थी।बिहार का बदमाश कोरबा में कट्टा और 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार
होटल संचालक भी गिरफ्त में
जांच के दौरान सामने आया कि होटल संचालक बबलू यादव ने न तो राहुल के ठहरने की कोई एंट्री रजिस्टर में दर्ज की थी, न ही पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और संदिग्ध व्यक्ति को कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।बिहार का बदमाश कोरबा में कट्टा और 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार
बिहार में भी दर्ज हैं कई मामले
एसएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी राहुल सिंह एक आदतन अपराधी है और बिहार में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोरबा पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बिहार का बदमाश कोरबा में कट्टा और 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार



















