खाद्य तेल में वजन का खेल: 1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका
केंद्र सरकार द्वारा पैकिंग नियम हटाने के बाद बाजार में कम वजन वाले तेल के पैक बढ़े, कंपनियों ने मांगी पुराने नियमों की वापसी

रायपुर। खाद्य तेल खरीदते समय अब ग्राहकों को खास सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि बाजार में वजन का बड़ा खेल शुरू हो गया है। एक लीटर की कीमत पर कई कंपनियां 750, 800 और 840 ग्राम वाले पैक बेच रही हैं। वजह यह है कि केंद्र सरकार ने तेल पैकिंग से जुड़ा वह नियम हटा दिया है, जिसमें एक लीटर का पैक अनिवार्य था। नियम हटने के बाद कंपनियों को किसी भी वजन के पैक बनाने की स्वतंत्रता मिल गई है—और इसी आज़ादी का फायदा उठाकर कई ब्रांड कम वजन वाले पैक बाजार में उतार रहे हैं।
ग्राहक हो रहे भ्रमित, दुकानदार भी पकड़ाते कम वजन वाला पैक
बाजार में कई उपभोक्ता जब एक लीटर तेल मांगते हैं, तो दुकानदार कम वजन वाले पैक थमा देते हैं। कीमत कम होने के कारण ग्राहक समझ नहीं पाते कि पैक में वजन घटा दिया गया है। इससे ठगी की शिकायतें बढ़ने लगी हैं।1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका
नामी कंपनियां भी लाई नए कम वजन वाले पैक
नए नियम का फायदा उठाते हुए नामी ब्रांडों ने भी कम वजन वाले पैक लॉन्च कर दिए हैं, हालांकि कई कंपनियों ने भ्रम से बचने के लिए उत्पादों के नाम बदल दिए हैं।1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका
उदाहरण के तौर पर—
कीर्ति गोल्ड का एक लीटर पैक पहले की तरह मौजूद है, लेकिन कंपनी ने कीर्ति सोयाबिड नाम से 800 ग्राम का नया पैक लॉन्च किया है।
फॉर्च्यून ने 750 ग्राम, 840 ग्राम और 910 ग्राम (लगभग 1 लीटर) तक के पैक उतारे हैं।
750 ग्राम पैक की कीमत: ₹107
840 ग्राम पैक की कीमत: ₹122
910 ग्राम (1 लीटर) पैक की थोक कीमत: ₹130
कंपनियों का कहना है कि वजन कम करने का उद्देश्य ग्राहकों को बजट के हिसाब से विकल्प देना है। लेकिन दुकानदार अगर यह बताने से बचते हैं कि पैक कम वजन का है, तो यह बिल्कुल गलत है।1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका
नियम वापस लाने की मांग तेज
कम वजन वाले पैक के कारण देशभर में ग्राहकों के ठगे जाने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। कई लोकल कंपनियों ने मनमर्जी से वजन घटाकर पैकिंग शुरू कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका
इसी वजह से नामी ब्रांडों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि एक लीटर से कम वजन वाली पैकिंग की अनुमति को वापस लिया जाए।
थोक विक्रेताओं ने भी जताई चिंता
डूमरतराई थोक बाजार के अध्यक्ष प्रेम पाहूजा ने बताया कि नियम बदलने के बाद बाजार में कम वजन वाले तेल पैक बढ़ गए हैं और उनकी कीमतें भी कम रखी गई हैं। लेकिन इससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियां अब चाहती हैं कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए फिर से एक लीटर वाला अनिवार्य नियम लागू किया जाए।1 लीटर की कीमत पर मिल रहा 750-800 ग्राम का पैक, ग्राहकों में बढ़ी ठगी की आशंका



















