LIVE UPDATE
भारत

गैंगस्टर काला जठेड़ी को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ शादी करने के लिए मिला 6 घंटे की पैरोल

NCG NEWS DESK New Delhi ;-

चार राज्यों के पुलिस की नाक में दम करने वाले गैंगस्टर काला जठेड़ी को द्वारका कोर्ट से 6 घंटे की पैरोल मिली है. यह पैरोल उसे शादी करने के साथ-साथ गृह प्रवेश के लिए दी गई है. काला जठेड़ी की शादी 12 मार्च को उसकी गर्लफ्रेंड और लेडी गैंगस्टर से तय हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वासन ने वकीलों द्वारा बहस और दिल्ली पुलिस द्वारा दिए जवाब को सुनने के बाद कस्टडी पैरोल दिया. दरअसल काला जठेड़ी के वकील ने कोर्ट में अनुच्छेद 21 के तहत शादी को एक संवैधानिक अधिकार बताया. इसी अधिकार की दलील देते हुए उन्होंने अपने मुवक्किल को इन दोनों कार्यों के लिए पैरोल की मांग की.

बता दें कि हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप जल्द ही दूल्हा बनेगा. इस बदमाश की शादी जिस लेडी गैंगस्टर से होने वाली है उसका नाम अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज है. यह शादी 12 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगी. कोर्ट ने कुल 6 घंटे की कस्टडी पैरोल गैंगस्टर काला जठेड़ी को दी है. इस दौरान 12 मार्च को दिल्ली में शादी और 13 मार्च को हरियाणा में उसका गृह प्रवेश है. इस कुख्यात गैंगस्टर पर मकोका सहित कई अन्य गंभीर वाले दर्ज है. इस पर ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट चलाने का बेहद ही संगीन आरोप

बता दें कि साल 2021 में काला जठेड़ी और उसकी गर्लफ्रेंड को यूपी के सहारनपुर से स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. काला जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम दर्ज था. इसके आलावे,काला जठेड़ी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE