
अजमेर। शादी का झांसा देकर 9 साल तक युवती का देहशोषण, पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, राजस्थान के अजमेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर नाबालिग उम्र से लेकर पिछले 9 वर्षों तक एक युवती का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने न सिर्फ उससे झूठे वादों के जरिए संबंध बनाए, बल्कि इस दौरान पांच बार उसका गर्भपात भी करवाया।
मामला अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब नौ साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। जब वह नाबालिग थी, तभी से आरोपी ने शादी का भरोसा देकर बार-बार उसका देहशोषण किया। शादी की बात आने पर वह हर बार टालमटोल करता रहा। पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी ने उससे हस्ताक्षर करवा कर लिव-इन रिलेशनशिप के दस्तावेज नोटरी करवा लिए, ताकि उसे शादी का झांसा देने का भ्रम बना रहे। इसके बावजूद आरोपी युवक ने उसके साथ लगातार संबंध बनाए रखे। पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह पांच बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करवा दिया। अब जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसे अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, जब पीड़िता ने अदालत में जाकर इस्तगासा दायर किया, तो आरोपी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और उसे धमकाने लगा। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से अपने रिश्ते होने का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की। पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
गेगल थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, धमकी देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की संभावना जताई जा रही है। पांच बार करवाया गर्भपात — आरोपी के खिलाफ केस दर्ज



















