LIVE UPDATE
भारत

प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, परिजनों ने मारपीट कर काट दिया प्राइवेट पार्ट

NCG NEWS DESK Muzaffarpur :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के बुलाए जाने पर एक प्रेमी को जाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि प्रेमी के साथ मारपीट की गई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी एक युवक का प्रेम एक युवती के साथ लंबे समय से चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आप ने जारी किया अपने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, जानिए कहां से मिला है किसको टिकट


आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से बुलाया। इसके बाद प्रेमी युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया। युवक के पिता ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दर्ज प्राथमिकी में युवती के मां, पिता और भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है।


ट्रक की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत, 15 से अधिक घायल


नगर थाना के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अस्पताल में भर्ती युवक का बयान दर्ज कर आगे की कारवाई करेगी। आरोपी फिलहाल फरार हैं, तलाशी के लिए टीम बनाई गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE