बकरियों ने खाया गेंदा फूल 25000 का नुकसान, थाने में पेशी

NCG NEWS DESK:
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव ब्लॉक के गौरीककरा गांव की एक अजीबोगरीब घटना मंगलवार देर शाम पुलिस के सामने पहुंची। खेतों में खड़ी गेंदा फूल की फसल को खा रहीं कुछ बकरियों को एक किसान ऑटो में भरकर थाने पहुंच गया। करीब 25 हजार रुपये के नुकसान की बात कहकर किसान ने इंसाफ दिलाने की मांग की। इससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई कि करें क्या? हालांकि बाद में बकरियों के मालिक को थाने बुलाकर हिदायत दी गई कि आगे से बकरियों को खुला नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद बकरियां उनके सुपुर्द कर दी गईं।
महानदी पुल पर एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,बाल बाल बचे यात्री
गौरीककरा में बड़ी संख्या में किसान फूलों की खेती करते हैं। यहीं रहने वाले किसान शैलेंद्र निषाद उर्फ छोटू ने बताया कि गांव के किनारे खेत में गेंदा की फसल बोई है। इस समय फूल भी निकलने लगे हैं। गांव के कुछ लोग अपनी बकरियों को दिन में छोड़ देते हैं, दिनभर फूल खाने के बाद बकरियां शाम ढलते ही घर पहुंच जाती हैं। कई बार बकरी मालिकों से शिकायत की, लेकिन वे नजरअंदाज कर झगड़ा करने लगते हैं। बताया कि बीते दस दिन से बकरियों का एक झुंड लगातार फूलों को बर्बाद कर रहा है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है।
शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय 65 पदों पर संविदा भर्ती हेतु कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
मंगलवार देर शाम भी खेत में बकरियों का एक झुंड फूलों को नष्ट कर रहा था। तभी ऑटो को रोककर बकरियों को घेरकर चार किमी दूर रिपोर्ट लिखाने साढ़ थाने पहुंचे हैं। बकरियों को थाने में घुसते देख साढ़ पुलिस भी सकते में आ गई।एसएसआई प्रमोद कुमार ने पीड़ित किसान को बुलाकर पूरी बात पूंछी। फिर बकरी मालिकों को बुलाने के लिए सिपाहियों को गांव भेजा। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर बकरियां उनके सुपुर्द कर दीं।



















