LIVE UPDATE
भारतव्यापार

बढ़ती महंगाई में आम जनता के लिए Good News: आज से 90 रुपये किलो मिलेंगे टमाटर

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : टमाटर की बढ़ती कीमतों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज से राहत मिलने वाली है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) आज यानी शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में 90 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर मोबाइल वैन के जरिये टमाटर की बिक्री शुरू करेगा। शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नोएडा में रजनीगंधा चौक स्थित एनसीसीएफ कार्यालय और ग्रेटर नोएडा एवं अन्य स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिये से टमाटर बेचे जाएंगे। सहकारी संस्था वीकेंड के दौरान लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे अन्य शहरों में बिक्री शुरू करेगी। सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नेफेड को केंद्र सरकार से टमाटर बेचने का निर्देश मिला है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में इस प्रमुख सब्जी की खुदरा कीमत 224 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि एनसीसीएफ कल से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर देगा। उत्पादक केंद्रों से अच्छी मात्रा में टमाटर की खरीद की गई है।’ उन्होंने कहा कि केंद्र उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए टमाटर पर मौजूदा बाजार दर से 30 प्रतिशत से अधिक की सब्सिडी दे रहा है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE