LIVE UPDATE
भारत

Google का बड़ा ऐलान, जून से Google Pay समेत ये सर्विस हो जाएगी बंद

NCG NEWS DESK New Delhi :-

गूगल जून और जुलाई में बड़ा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल कंपनी अपनी 3 खास सर्विस को जून और जुलाई महीने से बंद करने वाली है। कहा जा रहा है कि इससे लाखों यूजर्स एफेक्ट होंगे। कंपनी गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इन सर्विस को बंद से बंद किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गूगल VPN सर्विस

गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएन सर्विस को 20 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इंडियन यूजर्स पर गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने का असर नहीं पड़ेगा। गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस दिया जाता रहेगा। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7a और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।

गूगल पे

गूगल पे ऐप क इस साल 4 जून से अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि भारत और सिंगापुर जैसे मार्केट में गूगल पे पहले की तरह चलता रहेगा। जो यूजर्स भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी मार्केट में गूगल पे सर्विस की जगह गूगल वॉलेट ऑफर की जाएगी। हाल ही में भारत में भी गूगल वॉलेट सर्विस को रोलआउट किया गया है, लेकिन भारत में गूगल पे और गूगल दोनों अलग-अलग सर्विस की तरह काम करेंगी। मतलब भारतीय गूगल पे ऐप यूजर्स बिना रोक-टोक के पैसों का लेनदेन कर पाएंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE