गोपालगंज जहरीली शराब मामला: दो SIT गठित, पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्रों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। गोपालगंज जहरीली शराब मामला: दो SIT गठित, पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
एसपी का बयान:
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि मामले की जांच के लिए दो विशेष जांच टीमों (SIT) का गठन किया गया है। ये टीमें जहरीली शराब पीने वालों की पहचान कर रही हैं और संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी अभियान जारी है। अब तक 200 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है और कई शराबियों और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है। गोपालगंज जहरीली शराब मामला: दो SIT गठित, पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
बिहार सरकार का बयान:
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मृतकों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। हम कोशिश करेंगे कि लोग शराब से दूर रहें और इस तरह की घटनाओं से बचें। बिचौलियों की वजह से यह दुखद घटना हुई है। सरकार जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।” गोपालगंज जहरीली शराब मामला: दो SIT गठित, पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा:
बिहार के सिवान, छपरा और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब पीने से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। गोपालगंज जहरीली शराब मामला: दो SIT गठित, पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी



















