भारत सरकार ने दी छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
ये भी पढ़े :-
- बार्डर पार से नशे का नेटवर्क, ड्रोन में फेंकी 2 किलो आईस ड्रग, एक चीनी पिस्तौल बरामद
- देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी : 88 IAS सहित 1 IPS को मिली नई जिम्मेदारी: गौरव सिंह रायपुर और ऋचा प्रकाश चौधरी होंगी दुर्ग की नई कलेक्टर, मयंक श्रीवास्तव को मिली जनसंपर्क की जिम्मेदारी
- जीत के बाद केएल राहुल का छलका दर्द, 3 खिलाड़ियों की वजह से नहीं मिलता था मौका



















