LIVE UPDATE
भारत

सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ीं

NCG NEWS DESK New Delhi :-

सरकार ने आज जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में 0.20% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय के सर्कुलर में कहा गया है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर मौजूदा 8 प्रतिशत से बढ़कर अब 8.2 प्रतिशत ब्याज दर लागू होगी। इसी तरह, 3 साल की सावधि जमा जिसपर मौजूदा समय में 7 प्रतिशत ब्याज दर है, वह बढ़कर अब 7.1 प्रतिशत कर दी गई है। केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 के लिए दो स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर और अधिक ब्याज देने का फैसला किया है। इस प्रकार लगातार छठे तिमाही इन इंस्ट्रूमेंट्स पर ब्याज की दरों में इजाफा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वित्त मंत्रालय ने इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक तीन साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज की दर 10 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी बढ़कर 7.0 फीसदी से 7.1 फीसदी हो गई है। इस बार सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS), 5 साल रेकरिंग डिपॉजिट, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 29 सितंबर को वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए RD पर ब्याज दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी। सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी। यह लगातार छठी तिमाही है जब इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE