LIVE UPDATE
रायपुर

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर शहीद हुए वीरों को किया याद, नक्सलवाद उन्मूलन और शहीद परिवारों के सम्मान का लिया संकल्प

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस के साहस और समर्पण को राज्यपाल ने किया सलाम

राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलिस के अदम्य साहस, पराक्रम और त्याग को देश सदैव नमन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान 24 घंटे जनसेवा में तत्पर रहते हैं। कठिन परिस्थितियों में कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है, फिर भी वे निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का पालन करते हैं।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के साथ नक्सलवाद की चुनौती का सामना किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य पूरी तरह नक्सल समस्या से मुक्त होगा।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बोले – अमर शहीदों का बलिदान रहेगा अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि 21 अक्टूबर वह दिन है जब पूरा देश उन पुलिस जवानों की स्मृति में सिर झुकाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोगी हैं, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में निर्णायक प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से बस्तर और सुदूर अंचलों के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के पराक्रम को हमेशा याद रखेगी और उनके परिवारों की सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए स्मारिका प्रकाशित की जाएगी और आईजी तथा एसपी कार्यालयों में शहीद परिवारों की सहायता हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी अमरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और शहीदों के परिजन मौजूद रहे।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पूरा प्रदेश आज शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। यह दिवस हमें सुरक्षा बलों के त्याग, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE