LIVE UPDATE
शिक्षा

Govt Jobs 2024 : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, इस तारीख तक भर कर भेज दें फॉर्म..

NCG NEWS DESK JOB :-

Govt Jobs 2024 : सरकारी नौकरी तलाश रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर (MP) में भर्ती निकली है. यहां डैंजर बिल्डिंग वर्कर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्ती टेन्योर बेसिस पर होगी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसे चार साल तक बढ़ाया जा सकता है. शुरुआत में यह भर्ती एक साल के लिए होगी. क इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 है. अप्लीकेशन फीस की बात करें तो फॉर्म बिल्कुल फ्री है.

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में डैंजर बिल्डिंग वर्कर की कुल 161 वैकेंसी है. इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 54, ओबीसी के लिए 12, एससी के लिए 33, एसटी वर्ग के लिए 54 और इडब्लूएस के लिए 08 वैकेंसी है.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10 वीं के साथ आईटीआई पास होना चाहिए. जो उम्मीदवार अपरेंटिसशिप नहीं किए होंगे उन्हें एक महीने की इन हाउस ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण के बाद स्पेसफिक जॉब के लिए विचार किया जाएगा.

उम्र सीमा

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर (MP) में निकली डैंजर बिल्डिंग वर्कर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 35 साल है. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल, ओबीसी को तीन साल और और एक्स सर्विसमैन को मिलिट्री सर्विस के बाद तीन साल की छूट मिलेगी.

कैसे करना है आवेदन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर (MP) में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है. अप्लीकेशन फॉर्म पर बड़े अक्षरों में जानकारियां भरनी हैं. इसके बाद इस पते पर भेजना है-

चीफ जनरल मैनेजर

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया
जिला- जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन–482005

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE