दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन: ‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ का दिया संदेश
पटेल चौक से महाराजा चौक तक निकली पदयात्रा, सांसद विजय बघेल ने किया नेतृत्व

दुर्ग : “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के प्रेरक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दुर्ग जिले में “सरदार 150 यूनिटी मार्च” का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह जिला स्तरीय पदयात्रा प्रातः 9 बजे पटेल चौक, दुर्ग से उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के सुरों से गुंजायमान कर दिया। इस ऐतिहासिक रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने स्वयं सिर पर खुमरी धारण कर इस पदयात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने रास्ते में बनाए गए सेल्फी जोन में नागरिकों के साथ संवाद किया और फोटो खिंचवाकर जनसंपर्क को मजबूत किया।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन

यात्रा के दौरान, मार्गभर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन
पदयात्रा का समापन महाराजा चौक, दुर्ग में हुआ, जहां एक विशाल जनसमूह एकत्रित था। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल के साथ विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कौशिक, महापौर श्रीमती अलका वाघमर, श्रीमती सरस्वती बंजारे, श्रीमती नीलम चंद्राकर सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा और तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर “लौह पुरुष सरदार पटेल – एकता के प्रतीक, राष्ट्र के रक्षक” जैसे प्रेरणादायक नारे लिखे हुए थे।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन
सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल 150 यूनिटी थीम पर आधारित विशेष टोपी और टी-शर्ट पहन रखी थी, जो एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक थी।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन
समापन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का विलय कर एक अखंड और मजबूत भारत की नींव रखी थी, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।”दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, श्रीमती दिव्या कलिहारी, श्री प्रीतपाल बेलचांदन सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन
कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के संकल्प के साथ किया गया, जिसने सभी के मन में देश प्रेम की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।दुर्ग में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन









