LIVE UPDATE
रायपुर

गणेश विसर्जन: दुर्ग और भिलाई में भव्य तैयारियां, शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

गणेश विसर्जन: दुर्ग और भिलाई में भव्य तैयारियां, शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं, गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और अब विसर्जन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। दुर्ग और भिलाई नगर निगम ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि यह प्रक्रिया सुचारू और पर्यावरण-हितैषी तरीके से संपन्न हो सके।

दुर्ग में शिवनाथ नदी और विशेष स्थलों पर विसर्जन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुर्ग में भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शिवनाथ नदी में पुराने पुल से गुरुद्वारा के पास किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से क्रेन, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। ताकि प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से नदी में विसर्जित किया जा सके। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

छोटी प्रतिमाओं के लिए विशेष कुंड

छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कसारीडीह तालाब, वार्ड 57 और 58 के उरला तालाब में विशेष स्थल बनाए गए हैं। इन स्थलों पर रास्तों का समतलीकरण, अस्थायी कुंड, वाटरप्रूफ पंडाल, कुर्सी-टेबल और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के छोटे पुल के मध्य क्रेन से होगा, जबकि छोटी प्रतिमाओं के लिए अंजोरा साइड पर विशेष विसर्जन स्थल बनाया गया है। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मिनीमाता चौक से अंजोरा बायपास तक केवल विसर्जन वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहन दुर्ग-अंजोरा बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे। शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा 60 फीट की अस्थायी रेलिंग लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

भिलाई में 10 तालाब चिन्हित, प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

भिलाई नगर निगम ने शहर के 10 तालाबों को मूर्ति विसर्जन के लिए चिन्हित किया है, जिनमें आलाबंद तालाब खम्हरिया, स्मृति नगर तालाब, आमा तालाब, लिम्हा तालाब, भेलवा तालाब, नकटा तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब, श्याम नगर कैंप-2 तालाब, दर्री तालाब और जयंती स्टेडियम तालाब शामिल हैं। अन्य जलस्रोतों में विसर्जन पर कड़ी पाबंदी रहेगी। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

खुर्सीपार में पंडाल के पास ही विसर्जन कुंड

खुर्सीपार गणेश कमेटी ने पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पंडाल के करीब ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक बड़ा कुंड बनाया जा रहा है, जिसमें भक्त भगवान की प्रतिमा पर जल चढ़ाकर विसर्जन कर सकेंगे। इससे महिलाओं को भी विसर्जन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

पूजन सामग्री के लिए अलग कुंड

नदी और तालाबों में निगम द्वारा बनाए गए अलग कुंड में पूजन सामग्री एकत्र की जाएगी। वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए इस बार किसी भी सामग्री को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। निगम प्रशासन ने विसर्जन के दौरान आवारा पशुओं को सड़क से हटाने के लिए भी विशेष अभियान की तैयारी की है। शिवनाथ नदी में विसर्जित होंगी बड़ी प्रतिमाएं

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE