Half Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
सीएम का बड़ा फैसला: 200 से 400 यूनिट तक बिजली जलाने वालों को भी 1 साल तक मिलेगी छूट, 'पीएम सूर्यघर योजना' अपनाने की अपील।

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘हाफ बिजली बिल योजना’ को प्रभावी कर दिया है। आज से लागू हुई इस नई व्यवस्था के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की बिजली खपत पर केवल आधा बिल ही चुकाना होगा।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 42 लाख (36 लाख + 6 लाख) घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। हालांकि, सरकार ने ज्यादा बिजली खपत करने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए नियमों में एक विशेष प्रावधान भी रखा है। छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
किसे और कैसे मिलेगा लाभ?
योजना के मुताबिक, प्रदेश के वे सभी घरेलू उपभोक्ता जो महीने में 200 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं, उन्हें आधे बिजली बिल का लाभ मिलता रहेगा। छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
सीधा फायदा: इस श्रेणी में आने वाले करीब 36 लाख परिवार इस योजना से सीधे लाभान्वित होंगे।
नियम: सामान्यतः यदि कोई परिवार 201 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करता है, तो वह इस योजना के दायरे से बाहर हो जाएगा, लेकिन सरकार ने एक बड़े वर्ग को राहत देने के लिए इसमें एक साल की छूट दी है।
400 यूनिट वालों को 1 साल का ‘ग्रेस पीरियड’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि जो उपभोक्ता 200 से 400 यूनिट के बीच बिजली खपत करते हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे करीब 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले एक साल तक ‘हाफ बिजली बिल’ (200 यूनिट तक की छूट) का लाभ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
सोलर प्लांट लगाने के लिए दिया समय
सरकार ने 200-400 यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं को यह एक साल की मोहलत खास मकसद से दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एक वर्ष की अवधि में उपभोक्ता अपने घरों में प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर प्लांट लगवा सकें। सरकार चाहती है कि ज्यादा खपत वाले उपभोक्ता पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम कर सौर ऊर्जा की ओर शिफ्ट हों। छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी खपत 200 यूनिट तक है, उन्हें हाफ बिजली का पूरा लाभ मिलेगा। वहीं, 200 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को 1 साल तक यह लाभ इसलिए दिया जा रहा है ताकि वे इस दौरान पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित कर सकें और भविष्य में मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकें।” छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई ‘हाफ बिजली बिल’ योजना, 42 लाख परिवारों को मिलेगी सीधी राहत



















