
जोधपुर: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर CM भजनलाल पर बरसे हनुमान बेनीवाल, SI भर्ती रद्द नहीं होने पर दी जयपुर घेराव की चेतावनी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बेनीवाल ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाने से लेकर सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर राजधानी जयपुर के घेराव तक की चेतावनी दे डाली। बेनीवाल बालोतरा जिले के डोली में ‘जोजरी बचाओ’ धरने में शामिल होने से पहले जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
‘व्हाइट हाउस’ वाले लोग CM को ले डूबेंगे
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “जब तक सीएम के आसपास ‘व्हाइट हाउस’ जैसे 5-7 लोग रहेंगे, तो वे उन्हें ले डूबेंगे और राजस्थान से काट देंगे।” ‘वोट चोरी’ के एक सवाल पर बेनीवाल ने सीधे मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामों पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, “हलफनामा तो सीएम का भी जांचने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव में अलग-अलग हलफनामे दिए हैं। जाति के कॉलम में ‘शर्मा’ लिखा है, ‘ब्राह्मण’ नहीं। हम उनके सारे हलफनामे निकलवा रहे हैं।”‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर CM भजनलाल पर बरसे हनुमान बेनीवाल
SI भर्ती पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली के मुद्दे पर बेनीवाल ने सरकार को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “हम भी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। SOG ने कोर्ट में अपनी बात दोहराई है, लेकिन अगर यह भर्ती रद्द नहीं हुई, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि भर्ती रद्द न होने की स्थिति में राजस्थान के एक लाख युवाओं के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के युवाओं को लेकर राजधानी जयपुर का घेराव किया जाएगा।’वोट चोरी’ के मुद्दे पर CM भजनलाल पर बरसे हनुमान बेनीवाल
जोजरी प्रदूषण का कराएंगे स्थाई समाधान
जिस मुद्दे के लिए वे डोली जा रहे थे, उस पर बात करते हुए बेनीवाल ने कहा कि RLP जोजरी नदी के प्रदूषण का स्थाई समाधान करवाएगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज कसते हुए कहा, “शेखावत पहले भी बयान देते रहे हैं, अब देखते हैं कि रिवर फ्रंट जैसे काम धरातल पर कब आते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि RLP जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है।’वोट चोरी’ के मुद्दे पर CM भजनलाल पर बरसे हनुमान बेनीवाल



















