IND vs AUS Women’s Test: पर्थ में जंग के लिए टीम इंडिया का ऐलान! Pratika Rawal और Vaishnavi Sharma को मिला ‘Golden Ticket’

Cricket News: IND vs AUS Women’s Test: पर्थ में जंग के लिए टीम इंडिया का ऐलान! Pratika Rawal और Vaishnavi Sharma को मिला ‘Golden Ticket’, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे (India Women’s Tour of Australia) के लिए टेस्ट स्क्वॉड का आधिकारिक ऐलान हो गया है। पर्थ (Perth) की तेज पिचों पर होने वाले इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने एक बैलेंस टीम चुनी है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का शानदार तालमेल दिख रहा है।
IND vs AUS Women’s Test: इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा दो नए चेहरों— प्रतिका रावल (Pratika Rawal) और वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) की हो रही है, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में ‘Maiden Call-up’ मिला है।
Pratika Rawal की शानदार वापसी
IND vs AUS Women’s Test: बल्लेबाज प्रतिका रावल के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने आखिरी बार 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया था।
वर्ल्ड कप में उन्होंने 308 रन बनाए थे और भारत की चौथी सबसे सफल बल्लेबाज रही थीं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक (Half-century) जड़ा था।
टखने की चोट (Ankle Injury) के कारण वह नॉकआउट मैच नहीं खेल पाई थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर रही हैं।
Young Sensation: वैष्णवी शर्मा का स्पिन जादू
IND vs AUS Women’s Test: सिर्फ 20 साल की बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने बहुत कम समय में टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। दिसंबर में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली वैष्णवी अपनी ‘फ्लाइटेड बॉल्स’ (Flighted balls) के लिए जानी जाती हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की पिचें स्पिनर्स के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं, लेकिन टीम इंडिया ने उनकी काबिलियत पर दांव खेला है।
Pace Attack और कप्तानी का अनुभव
IND vs AUS Women’s Test: टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है, जबकि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
Pace Battery: तेज गेंदबाजी में रेणुका सिंह (Renuka Singh) सबसे अनुभवी हैं। उनके साथ सायली सातघरे, अमनजोत कौर और क्रांति गौड़ मोर्चा संभालेंगी।
Wicket-keeping: रिचा घोष मेन विकेटकीपर होंगी, जबकि उमा छेत्री बैकअप के तौर पर मौजूद रहेंगी।
IND vs AUS: दौरे का पूरा शेड्यूल (Match Schedule)
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी लंबा और रोमांचक होने वाला है:
T20I & ODI Series: 15 फरवरी से 1 मार्च के बीच।
Only Test Match: 6 से 9 मार्च तक (पर्थ के मैदान पर)।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड (Full Squad):
IND vs AUS Women’s Test: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (WK), उमा छेत्री (WK), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे।



















