LIVE UPDATE
लाइफस्टाइलसौंदर्यस्वास्थ्य

Health Benefits of Giloy: गिलोय का जूस, रोगों को जड़ से कर देता है साफ

Health Benefits of Giloy: मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन करना रामबाण माना जाता है. यह एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है. आज आपको गिलोय के सेवन के 5 बड़े फायदे बताने जा रहे हैं.

फिट रहेगी स्किन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसकी वजह से हमारे शरीर में खून का संचार तेज होता है, जिससे हमारी स्किन टाइट और खिली-खिली रहती है.

नहीं बढ़ेगा डायबिटीज

गिलोय के सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे बॉडी में शुगर लेवल कम हो जाता है. इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन बिताता है.

खून की कमी होती दूर

जिन लोगों को खून की कमी होती है. उन्हें गिलोय का सेवन करना चाहिए. उसमें फोलेट, आयरन और विटामिन- बी12 जैसे तत्व मौजूद रहते हैं, जो शरीर मे एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करते हैं.

बढ़ती है आंखों की शक्ति

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना गिलोय के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि एक महीने तक यह नुस्खा आजमाने से आई साइट तेज हो जाती है.

बुखार होगा ठीक

अगर किसी को मौसमी बदलाव की वजह से बुखार का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है, जिससे बुखार उतर जाता है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE