अभावों में स्वास्थ्य सेवाएं: एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड, मरीजों की बढ़ती परेशानियां

अभावों में स्वास्थ्य सेवाएं: एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड, मरीजों की बढ़ती परेशानियां
एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Batouli) में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इलाज के लिए केवल एक डॉक्टर पर पूरा विकासखंड निर्भर है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीज हाथ में पर्ची लिए घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मरीजों को मिल रही है केवल कागजी सुविधा
बतौली के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है। डॉक्टरों की कमी, एम्बुलेंस की अनुपलब्धता, एक्सरे और डेंटिस्ट की कमी जैसी गंभीर समस्याएं यहां आम हैं। रात में गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों को भी डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। सवाल यह है कि मरीजों की आवाज आखिर कौन सुनेगा? एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड
घंटों खड़े होकर करना पड़ता है इंतजार
अस्पताल प्रबंधन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तो किया जा रहा है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मात्र एक डॉक्टर पर छोड़ना कितना उचित है? एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड
मरीजों को घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इलाज का इंतजार करते-करते कई मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। एक डॉक्टर के सहारे पूरा विकासखंड
बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव
बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पर काम का दबाव दोगुना हो गया है। मरीजों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र अब खुद इलाज की जरूरत महसूस कर रहा है।
जिला प्रशासन का क्या कहना है?
इस पूरे मामले पर जिला सीएमएचओ प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि पूरा जिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
-
वर्तमान में बतौली में 4 डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन अभी भी 5 डॉक्टरों की कमी है।
-
बरसात के मौसम में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बीएमओ को एक और डॉक्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।









