Health Tip’s : इन रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है कटहल का सेवन,हो सकती है बड़ी समस्या, जानिए विस्तार से..

NCG News desk Health Tip’s:-
Health Tip’s। कटहल को शाकाहारी मटन कहा जाता है। खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। यही वजह है कि खास मौके पर कटहल लगभग सभी घरों में बनता है। खास मौके पर इस सब्जी का लोग जमकर लुत्फ उठाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कटहल कई रोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कई रोगियों को कटहल खाने से बचने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:-रोज बासी मुंह नीम की पत्तियों चबाने से 4 हेल्थ इश्यूज से मिलता है छुटकारा
गर्मी के दिनों में बाजार में कटहल खूब बिकता है, जिसे लोग काफी चाव से खाना पसंद करते हैं। लोग कटहल की सब्जी, आचार आदि बना कर खाते हैं। अगर आप कुछ खास रोगों से ग्रसित हैं तो ऐसे में भूलकर भी कटहल नहीं खाना चाहिए, नही तो इससे लेने के देने पड़ सकते हैं।

ये लोग न सेवन करे कटहल
कटहल में भारी मात्रा में फाइबर, जिंक, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई प्रकार के फायदे हैं, लेकिन कब्ज से ग्रसित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिस कारण डायबिटीज मरीज को भी इससे दूर रहना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस कारण से कई लोगों को अपच जैसी समस्या हो सकती है।
गर्भवती महिलाएं कटहल खाने से बचें
कटहल के सेवन के कारण वात की समस्या कई बार देखने को मिलती है। जिसके कारण सिर में दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। ऐसे में जिन्हें गैस व कब्ज की समस्या है, उन्हें कटहल का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:-Curry Leaf Benefits: मीठे नीम स्वास्थ्य का अनमोल खजाना



















