लुधियाना में रूह कंपा देने वाला हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; सड़क पर बिखरे मिले शवों के टुकड़े

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में रफ्तार के कहर ने रविवार की रात को मातम में बदल दिया। लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ एक बेलगाम वरना (Verna) कार डिवाइडर से इतनी जोर से टकराई कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 3 युवक और 2 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।
सड़क पर बिखरे थे शवों के हिस्से, जिसने देखा सहम गया
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट का मंजर बेहद विभत्स था। टक्कर के बाद कार कई मीटर तक घिसटती चली गई। गाड़ी के अंदर का नजारा देख बचाव करने पहुंचे लोगों के भी होश उड़ गए। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे कि किसी का सिर धड़ से अलग हो गया था, तो किसी के शरीर के अन्य अंग सड़क पर बिखरे पड़े थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शवों के हिस्सों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; सड़क पर बिखरे मिले शवों के टुकड़े
साउथ सिटी से लाडोवाल जा रही थी कार
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा रविवार देर रात हुआ। सफेद रंग की वरना कार साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल की ओर जा रही थी। कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। पलक झपकते ही हंसते-खेलते 5 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; सड़क पर बिखरे मिले शवों के टुकड़े
शॉपिंग का बहाना बनाकर निकले थे युवक
हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों की पहचान हो गई है:
सिमरन: अजीत नगर निवासी (यही कार चला रहा था और कार इसी की थी)।
सतपाल सिंह (सूखा): कोठे खंजूरा निवासी।
वीरू: कोठे खंजूरा निवासी।
परिजनों के मुताबिक, ये युवक घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे। लेकिन उनके साथ मौजूद दो नाबालिग लड़कियों के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; सड़क पर बिखरे मिले शवों के टुकड़े
लड़कियों की पहचान में जुटी पुलिस
हादसे में मारी गई दोनों नाबालिग लड़कियों की पहचान अभी पुख्ता नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि एक लड़की मोगा और दूसरी बठिंडा के तलवंडी साबो की रहने वाली थी। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। आज सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; सड़क पर बिखरे मिले शवों के टुकड़े



















