LIVE UPDATE
भारतव्यापार

महंगाई का तगड़ा झटका, 4 महीने बाद फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों की तरफ से गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। 1 जून को भी कमर्श‍ियल गैस सिलेंडर की कीमत 83 रुपये कम हुई थी, इसके बाद आम आदमी ने राहत की सांस ली थी। लेकिन इस बार तेल कंपन‍ियों ने 4 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि बीते लगातार दो महीने कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करके राहत दी थी। 1 जून 2023 को सिलेंडर 83.5 रुपये सस्ता कर दिया गया था, जबकि इससे पहले 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले LPG Cylinder की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से की गई ताजा बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली के अलावा कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1875.50 रुपये से बढ़कर बढ़कर 1882.50 रुपये हो गया है। इसके अलावा मुंबई में इसकी कीमत 1725 रुपये से बढ़कर 1732 रुपये कर दी गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां पर जो कमर्शियल सिलेंडर अब तक 1937 रुपये में मिल रहा था, वो अब 1944 रुपये में मिलेगा।

इससे पहले 1 मार्च 2023 कंपनियों ने 19 किलों के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। कीमतों में इस बड़े इजाफे के बाद इसकी कीमत बढ़कर दिल्ली में 2119.50 रुपये पर पहुंच गई थी। हालांकि, इसके बाद से इसके दाम में कटौती हो गई और अब इक बार फिर से कीमतें बढ़ाई गई हैं।

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। ताजा संशोधन में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के चारों महानगरों में कीमतें यथावत बनी हुई हैं।

जहां राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये में मिल रहा है, तो कोलकाता में आप इसे 1129 रुपये में खरीद सकते हैं। मुंबई में इसकी कीमत बिना बदलाव के 1102.50 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये बनी हुई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE