LIVE UPDATE
भारत

हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, गिरफ्तारी की चर्चा

NCG NEWS DESK RAANCHI  : –

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। देररात तक इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इससे पहले 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची और रात 9 बजे तक पूछताछ जारी रही। 20 जनवरी को भी ED ने हेमंत से साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

ईडी अधिकारियों पर सोरेन के द्वारा FIR दर्ज करने के मामले में एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन अरुण हलदर ने कहा कि सोरोन ने कानून का दुरुपयोग किया है। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पार्टी के कई कार्यकर्ता यहां मोराबादी ग्राउंड में जुटे रहे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE