E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

,

हाईकोर्ट : समलैंगिक कपल अपनी मर्जी से रहने के लिए स्वतंत्र, उन पर दबाव नहीं बनाया जा सकता

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: September 2, 2023

Follow Us

NCG NEWS DESK नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 22 वर्षीय एक समलैंगिक स्त्री के परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों को उसे या उसकी पार्टनर को धमकी नहीं देने तथा उन पर दबाव नहीं बनाने का निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने हिसाब से अपना जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालत का यह आदेश तब आया जब महिला ने अदालत से कहा कि वह अपने परिवार में लौटना नहीं चाहती है और वह अपनी पार्टनर के साथ रहना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अदालत ने कहा कि महिला बालिग है और उसे उसकी मर्जी के विरुद्ध कहीं जाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पक्ष ने उसके आदेश का उल्लंघन किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कहा कि यह अदालत स्पष्ट करती है कि माता-पिता, रिश्तेदार या उनके सहयोगी उन दोनों को प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी रूप से धमकी नहीं देंगे और न ही उन पर कोई अनुचित दबाव डालेंगे क्योंकि दोनों अपनी मर्जी से समाज में जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हैं।

अदालत महिला की पार्टनर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उसकी पार्टनर ने दावा किया था कि उसकी साथी महिला ‘गायब’ है तथा उसे उसके परिवार वाले कथित रूप से ले गये क्योंकि वे उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। सुनवाई की पिछली तारीख पर महिला को अदालत में पेश किया गया था और अदालत ने पुलिस को उसे आश्रय गृह में ले जाने तथा उसके वहां रहने के लिए जरूरी प्रबंध करने का निर्देश दिया था।

पीठ ने कहा, “हम पाते हैं कि महिला 22 साल की है और कानून के अनुसार उसे उसकी मर्जी के विरुद्ध कहीं जाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। हमारा मत है कि महिला जिस किसी के साथ, जहां कहीं भी रहना चाहे, वह रहने के लिए स्वतंत्र है।”

, , , , , , , , , , ,

Related Posts

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?