LIVE UPDATE
कोरबाहमर छत्तीसगढ़

हाईटेंशन टावर तेज आंधी-तूफ़ान से गिरा, गांवों में कई घंटों तक बिजली गुल

NCG NEWS DESK कोरबा। प्रदेश में कुछ दिनों से कई जगहों पर शाम होते ही आंधी-तूफान का दौर चल रहा है. ऐसे में कई जगहों पर पेड़ गिर रहे हैं, तो कहीं बिजली के तार टूट रहे हैं. रविवार को पाली ब्लॉक के मदन के पास भी मखुरा तालाब के पास हाईटेंशन टावर आंधी तूफान के चलते गिर गया. जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही. जिसकी वजह से कई गांवों में बिजली गुल हो गया. ये टावर 70 फुट ऊपर से गिरा.

नौतपा लगने के साथ ही जहां लोगों को पहले तो भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद मौसम अचानक बदला जा रहा है. तेज आंधी तूफान और बारिश होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. पाली ब्लॉक के कई गांव में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. वहीं तहसील मुख्यालय में भी कई घंटे तक बिजली बंद रही. तेज आंधी तूफान के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए. कई घरों के छज्जे उड़ गए लोगों को कई प्रकार के समस्याओं से गुजरना पड़ा.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ट्रांसमिशन लाइन का ये टावर भिलाई के दामारा में ग्रेड के सब स्टेशन को कोरबा से बिजली आपूर्ति करता है. इस हाईटेंशन टावर के धराशाई होने से सब स्टेशन को होने वाली बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE