रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर 53% कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में पेश किए गए 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों के DA को 53% करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को अमल में लाते हुए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जिससे प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का होली तोहफा: शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% किया गया छत्तीसगढ़ सरकार का होली तोहफा: शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% किया गया
सातवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
🔹 सातवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों का DA 3% बढ़कर 53% हो गया है।
🔹 छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को 7% की बढ़ोतरी के साथ अब 246% DA मिलेगा।
🔹 यह बढ़ोतरी 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी, और इसका भुगतान अप्रैल 2025 में मार्च के वेतन के साथ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार का होली तोहफा: शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% किया गया
कर्मचारियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से शासकीय सेवकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और वे महंगाई के प्रभाव से राहत महसूस करेंगे। यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों के वेतन संरचना को और अधिक संतुलित बनाएगा और प्रदेश में सरकारी सेवा को और अधिक आकर्षक बनाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार का होली तोहफा: शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% किया गया