केरल बम धमाके पर एक्शन मोड में गृह मंत्री अमित शाह; NIA और NSG को जांच के आदेश

NCG NEWS DESK Kerala :
केरल के एर्नाकुलम कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत और 36 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने एर्नाकुलम के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। इस पूरे मामले की जांच एनआईए करेगी। वहीं जांच के लिए एनएसजी की टीम भी केरल जाएगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं।
सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और अधिक विवरण प्राप्त करने की आवश्यकता है। घायल में दो की हालत गंभीर है।’ वहीं घटना के लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम से बात की है।
महादेव सट्टा एप में किया जाता था व्यापारियों के खाते का इस्तेमाल, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार
कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ। अधिकारी के मुताबिक, धमाका कथित तौर पर एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे धमाके की सूचना वाला फोन आया और पुलिस की मदद मांगी गई।’
दो ट्रेनों की टक्कर में अबतक 13 लोगों की मौत, 50से अधिक घायल



















