भिलाई

भिलाई में खौफनाक हादसा: टाइल्स काटते वक्त फिसली मशीन, कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

कैलाश नगर में मचा हड़कंप: 34 वर्षीय योगेश शर्मा की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने जताई काम के दौरान लापरवाही की आशंका, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भिलाई/जामुल :  भिलाई में खौफनाक हादसा: टाइल्स काटते वक्त फिसली मशीन, कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन. छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार सुबह काम करते समय एक भयानक हादसे में टाइल्स मिस्त्री की जान चली गई। टाइल्स काटते समय इलेक्ट्रिक कटर मशीन का ब्लेड मिस्त्री की गर्दन पर लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। फरीदनगर सुपेला का रहने वाला 34 वर्षीय योगेश शर्मा पेशे से टाइल्स मिस्त्री था। वह कैलाश नगर में घनश्याम वर्मा के निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

काम के दौरान योगेश टाइल कटर मशीन से टाइल्स काट रहा था। इसी बीच अचानक उसके हाथ से एक टाइल फिसल गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। मशीन चालू हालत में थी और संतुलन बिगड़ते ही मशीन का तेज रफ्तार ब्लेड सीधे योगेश की गर्दन पर जा लगा। मशीन की गति इतनी तेज थी कि गर्दन कटते ही योगेश जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

पुलिस का बयान: संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

एडिशनल एसपी (शहर) पद्मश्री तंवर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “प्रारंभिक जांच में यह मामला काम के दौरान असावधानी और संतुलन बिगड़ने का लग रहा है। टाइल काटते समय मशीन फिसलकर गर्दन पर लगी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।” कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

सहमे लोग, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस वीभत्स घटना के बाद से मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और कॉलोनी के लोग सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगेश अपने काम में अनुभवी था, लेकिन मशीनों के साथ थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

विशेषज्ञों और पुलिस ने इस घटना के बाद निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों से अपील की है कि वे पावर टूल्स और कटर मशीन का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें और सुरक्षा उपकरणों (Safety Gear) का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। कटर के ब्लेड से कट गई मिस्त्री की गर्दन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज