दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके से दहला दिल्ली, 5-6 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर. देश की राजधानी दिल्ली उस वक़्त दहल उठी जब सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंज़र:
#WATCH | Delhi: “I never heard such a loud explosion ever in my life. I fell three times due to the explosion. It felt as if we were all going to die…” said a local shopkeeper to ANI https://t.co/mNFJMPex0i pic.twitter.com/KQcbOYYNu6
— ANI (@ANI) November 10, 2025
धमाके के तुरंत बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास का इलाका थर्रा उठा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “जब हम पास पहुँचे, तो देखा कि सड़क पर शवों के अंग बिखरे पड़े थे। कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या हुआ। कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | “When we saw someone’s hand on the road, we were absolutely shocked. I can’t explain it in words…” said a local to ANI pic.twitter.com/vmibMbPFUk
— ANI (@ANI) November 10, 2025
एक स्थानीय दुकानदार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना ज़ोरदार धमाका कभी नहीं सुना। मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएँगे।”दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर
जांच जारी:
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर
दिल्ली में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अधिकारी हर पहलू से जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद का खौफनाक मंजर



















