हुरुन इंडिया 2025 लिस्ट: अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल

नई दिल्ली: अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल, भारत के सबसे शक्तिशाली और मूल्यवान व्यापारिक घरानों की प्रतिष्ठित हुरुन इंडिया 2025 (Hurun India 2025) सूची जारी हो गई है। इस सूची में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला अंबानी परिवार 28.2 लाख करोड़ रुपये की विशाल संपत्ति के साथ एक बार फिर पहले स्थान पर काबिज है। यह लगातार दूसरा साल है जब अंबानी परिवार ने इस लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है।
हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू ही भारत की कुल जीडीपी (GDP) का लगभग 12% है, जो इस समूह के विशाल आकार को दर्शाता है।अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल
टॉप-3 घरानों की संपत्ति, एक देश की GDP के बराबर
इस लिस्ट में अंबानी परिवार के बाद दूसरे स्थान पर केएम बिड़ला परिवार (आदित्य बिड़ला ग्रुप) है, जिनकी कुल संपत्ति 6.5 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, 5.7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जिंदल परिवार तीसरे स्थान पर है।अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल
दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों शीर्ष परिवारों की कुल संपत्ति (₹40.4 लाख करोड़) फिलीपींस जैसे देश की कुल जीडीपी के लगभग बराबर है, जो भारतीय व्यापार जगत की ताकत को दर्शाता है।अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल
भारत के 10 सबसे मूल्यवान फैमिली बिजनेस (2025)
हुरुन इंडिया की लिस्ट में शामिल टॉप-10 भारतीय व्यापारिक घराने इस प्रकार हैं:
अंबानी परिवार (रिलायंस): ₹28.2 लाख करोड़
केएम बिड़ला परिवार (आदित्य बिड़ला ग्रुप): ₹6.5 लाख करोड़
जिंदल परिवार (JSW ग्रुप): ₹5.7 लाख करोड़
बजाज परिवार (बजाज ग्रुप): ₹5.6 लाख करोड़
महिंद्रा परिवार (महिंद्रा एंड महिंद्रा): ₹5.4 लाख करोड़
नादर परिवार (HCL टेक): ₹4.7 लाख करोड़
मुरुगप्पा परिवार (चोलामंडलम): ₹2.9 लाख करोड़
प्रेमजी परिवार (विप्रो): ₹2.8 लाख करोड़
अनिल अग्रवाल परिवार (वेदांता): ₹2.6 लाख करोड़
एशियन पेंट्स के को-फाउंडर्स (दानी, चोकसी, वकील): ₹2.2 लाख करोड़
अनिल अग्रवाल की टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री
इस साल की लिस्ट में सबसे बड़ा उलटफेर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और उनके परिवार ने किया है। उन्होंने 6 पायदान की बड़ी छलांग लगाते हुए पहली बार टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। यह लिस्ट उन व्यवसायों पर आधारित है, जहां संस्थापक परिवार का कोई वंशज सक्रिय रूप से व्यवसाय चला रहा हो या बोर्ड में शामिल हो। रैंकिंग कंपनियों के कुल मूल्यांकन के आधार पर तय की जाती है।अंबानी परिवार फिर बना देश का सबसे अमीर बिजनेस घराना, देखें टॉप-10 में कौन-कौन शामिल









